फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीमार बच्चे को देख सीएमओ ने रोकी गाड़ी, किया इलाज

Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। बहादुरपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक अलग दृश्य दिखा। गौरीगंज मुख्यालय अपने कार्यालय जाते समय बहादुरपुर चौराहे पर नेशनल हाईवे पर गोद में बीमार बच्चे को लिए खड़ी महिला को देखकर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने गाड़ी रोक दी। बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद दवा लिखी। इसी बीच जितेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गले में दिक्कत है। सीएमओ ने उनके गले को देखा और उन्हें भी चिकित्सीय सलाह देते हुए दवाइयां लिखी। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोगों का भी परीक्षण कर दवाइयां लिखी। सर्द भरे गलन के मौसम में दिक्कत महसूस कर रहे कई मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर इलाज के लिए उचित सलाह दी। संवाउ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें