जगदीशपुर (अमेठी)। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर मजरे बरसंडा निवासी हम्माद हुसैन के खिलाफ पिछले दिनों जगदीशुपर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से हम्माद फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर कई बार जगदीशपुर पुलिस ने उसके घर व संभावित स्थलों पर छापामारी की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस की रिपोर्ट पर न्यायालय ने 82 की कार्रवाई का आदेश दिया। न्यायालय से आदेश के बाद शनिवार को जगदीशपुर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया। एसओ संदीप राय ने बताया कि धारा 82 की नोटिस चस्पा कर दी गई है। सरेंडर नहीं करने पर धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।