फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सचिवों ने पैदल व साइकिल से चलकर जताया विरोध

विज्ञापन
ड्यूटी पर साइकिल से जाते ग्राम सचिव।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों का ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ संग अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को सचिव अपनी मांगों के समर्थन में बाइक व अन्य वाहनों को छोड़ पैदल व साइकिल से कार्यस्थल पर जाकर अपना विरोध जताया। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षा द्विवेदी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदर्शन चल रहा है। कहा कि इसके बाद 15 दिसंबर को अपने डोंगल जमा कर देंगे। जिले में 682 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 160 सचिव है। एक सचिव के पास तीन से पांच ग्राम पंचायतों के प्रभार के साथ अन्य विभागों के कार्य थमा दिए गए हैं। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी पूरी तरह गलत है। इस दौरान धर्मेंद्र पटेल, मनीष श्रीवास्तव, देवराज साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें