फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संजय गांधी पॉलीटेक्निक में दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 12 को आएगा सीट आवंटन का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद से संचालित संजय गांधी पाॅलीटेक्निक जगदीशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग की शुरुआत बुधवार से हो गई। यहां पर बने पंजीयन सहायता केंद्र पर योग्य छात्र अपनी पसंद के कॉलेज चुन सकेंगे।
विज्ञापन


नौ जुलाई से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली काउंसिलिंग के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। प्रधानाचार्य राम रतन ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने जेईईसीयूपी परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर काउंसिलिंग के लिए खुद को पंजीकृत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्फ डेस्क की स्थापना की गई है, जहां पर उन्हें निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई गई है।
बताया कि 12 जुलाई से सीट आवंटन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जीकप काउंसिलिंग राउंड-दो के लिए पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवारों को 11 जुलाई तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को अपनी पसंद के घटते क्रम के आधार पर उन कॉलेजों का चयन करके लॉक करना होता है, जिसमें वह प्रवेश लेना चाहता है। इस राउंड के लिए सीट आवंटन 12 जुलाई से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें