फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों में सीट फुल, 30 तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल

Tue, 24 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों और विवाह समारोहों के समापन के बाद अब दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, पंजाब जैसे शहरों से गांव आए लोग वापस काम पर लौटने लगे हैं। इसका सीधा असर लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर देखने को मिल रहा है। भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर 24 जोड़ी नियमित सहित वर्तमान में कई स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। सहालग संग गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के चलते किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। समर स्पेशल ट्रेनें भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही हैं। समर स्पेशल और नियमित ट्रेनों में सीटें पहले से फुल हैं। पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, नीलांचल, साकेत, उद्योगनगरी और पंजाब मेल में लंबी वेटिंग है।


रेलवे सूत्रों का कहना है कि 30 जून तक यह स्थिति बनी रह सकती है। इस वजह से कुछ यात्रियों ने सफर टाल दिया है, जबकि कई वेटिंग टिकट लेकर किसी तरह यात्रा की कोशिश में हैं। जगदीश प्रसाद ने बताया कि मुंबई के लिए तीन दिन से टिकट नहीं मिल रहा है। अब साधारण कोच में भीड़ के बीच ही यात्रा करनी हाेगी। नीलम वर्मा ने बताया कि दिल्ली में बच्चों की क्लास शुरू हो रही है। वेटिंग टिकट लेकर जा रही हूं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित टिकटों की बुकिंग हो रही है। पहले से लोगों के टिकट बुक करवाने से वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें