फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसडीएम कार्यालय के चपरासी की बिगड़ी तबीयत, मौत

Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। एसडीएम कार्यालय में तैनात चपरासी बब्बन यादव (52) की तबीयत सोमवार को खराब होने पर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बब्बन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पलिया चंदापुर निवासी बब्बन रोज की तरह सोमवार सुबह ड्यूटी पर एसडीएम आवास पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। बब्बन ने पास मौजूद गार्ड से कहा कि उनके सीने में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी एसडीएम अभिनव कनौजिया को दी।

जानकारी के बाद एसडीएम ने तत्काल गार्ड की मदद से अपने वाहन से बब्बन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बब्बन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बब्बन को लेकर सहकर्मी व अन्य लोग जिला अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकना प्रतीत होता है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।


अब किसके लिए जलाऊंगी चूल्हा...
पत्नी राजपति बेसुध होकर कभी घर की दीवार से सिर टकरा रही थीं तो कभी कह रही थीं कि अब किसके लिए चूल्हा जलाऊंगी। बेटी आरती अपने भाइयों के कंधों से लिपटी बिलख रही थी तो घर के आंगन में सन्नाटा पसरा था। सिसकियों की गूंज सब कुछ कह रही थी। बेटे अमित, अनुराग और अखिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें