फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतपेटी गोरखपुर ले जाएंगे एसडीएम, सीओ व पीठासीन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए 30 जनवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद मत पेटी एसडीएम, सीओ व पीठासीन अधिकारी की निगरानी में गोरखपुर पहुंचाई जाएगी। मत पेटी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सबकी जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के लिए सबकी जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। जिले के 13 बूथों पर स्नातक एमएलसी चुनाव में 6,544 मतदाता प्रत्याशियों को वोट करेंगे।
मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मत पेटी कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लाई जाएगी। इसके बाद एक एसडीएम व सीओ को मत पेटी को सुरक्षित गोरखपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मत पेटी को एक बस से गोरखपुर ले जाया जाएगा। बस में 13 बूथों के पीठासीन अपनी-अपनी मत पेटी के साथ मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिस बस में मत पेटी रहेगी। उस बस के आगे पुलिस का एक वाहन आगे व एक वाहन पीछे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चलेगी। मत पेटी को गोरखपुर में स्नातक एमएलसी आरओ को सुपुर्द कराने के बाद ही वहां से वापस लौटेंगी।
विज्ञापन

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना लक्ष्य
स्नातक एमएलसी चुनाव को जिले के 13 बूथों पर शांति पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सबकी जिम्मेदारी तय की गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में बड़ी संख्या पुलिस बल के साथ मत पेटी गोरखपुर के लिए रवाना की जाएगी। - अजित कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें