फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बूथों पर दिव्यांगों व बुजुर्गों की मदद करेंगे स्काउट गाइड

Wed, 03 Apr 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है, यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उनके नाम मतदाता सूची में बढ़वा कर उन्हें वोटर बनाया जाए। ये बातें मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम निशा अनंत ने बैठक की।
विज्ञापन


जिले के राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों से उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़वा कर छात्र-छात्राओं को आगामी 20 मई 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि छात्र-छात्राओं के जरिए उनके अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। कहा कि स्काउट गाइड के बच्चों को सभी बूथों पर लगाया जाए। स्काउट गाइड के बच्चे मतदान के दिन बूथों पर रहकर बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को यूथ आइकॉन बनाएं। उनके माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम संचालित कराए जाएं। बैठक में सीडीओ व प्रभारी अधिकारी स्वीप सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।

कई ग्राम पंचायतों में हुए खेल आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत युवक व महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली व मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन कर मतदाताओं को 20 मई 2024 को अपने व अपने आसपास के लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक व प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आज युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा पीपरपुर, गडेरी, रामगढ़, इस्माइलपुर, सराय महेशा, बहोरखा, सेवईं हेमगढ़, शाहगढ़, पलिया चंदापुर आदि ग्राम पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता शपथ व रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें