फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सजाए गए स्कूल, जहां खिलेंगे शिक्षा के फूल

Tue, 01 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय तिलोई प्रथम को आकर्षक पेंटिंग आदि से सजाया गया है। फूल, पौधे, प​त्तियां आकर्ष
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल सज गए हैं, जहां शिक्षा के फूल खिलेंगे। एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान संचालित होगा। इस दौरान बच्चों को स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले 1567 परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर व माला पहना स्वागत किया जाएगा। उन्हें हलवा-पूड़ी या खीर परोसी जाएगी। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में सफाई आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के साथ पेयजल, प्रसाधन आदि व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करा दी गई हैं। पहले दिन ही उपस्थिति शत-प्रतिशत हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक लगातार 15 दिनों से घर-घर जाकर बच्चों व उनके अभिभावकाें से संपर्क कर रहे हैं।


स्कूल खुलने से पहले विद्यालयों की सुंदरता व साज-सज्जा पर खास ध्यान दिया गया है। परिसर से खरपतवार, झाड़ियों आदि की सफाई कराई गई। कक्षा, ब्लैक बोर्ड, फर्श, फर्नीचर, खिड़की, दरवाजे, दीवारों आदि की धुलाई कराई गई है। गुब्बारों और फूल मालाओं से विद्यालयों को सजाया जाएगा। कई जगह देर शाम को ही सजावट का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें