फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पाइप लाइन के लिए खोदी नाली में फंसी स्कूली वैन

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नाली की खोदाई से बने दलदल में फंसी वैन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे होना अब आम बात हो गई है। शुक्रवार को अगरी चौराहे पर बच्चों को छोड़ने घर जा रही स्कूली वैन पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई नाली में फंस गई। चालक की सूझबूझ से किसी तरह से वैन को निकाला गया। उधर, इस मामले में लोगों ने आरोप लगाया है। मोहनगंज थानाक्षेत्र में संचालित एडीएस पब्लिक स्कूल की वैन से चालक अतुल सोनी बृहस्पतिवार को 15 बच्चों को लेकर छोड़ने जा रहा था। अगरी चौराहे के पास जल जीवन मिशन के तहत खोदी गए नाली में हुए दलदल हुए वाहन फंस गया। चालक की सूझबूझ से किसी तरह से वाहन को निकाला गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. रफीक ने बताया समस्या को लेकर कई बार शिकायत आलाधिकारियों की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व प्रधान बब्लू सिंह ने बताया अगरी चौराहे से धर्मेधाम मार्ग से लोगों को आवागमन होता है। सड़क के दोनों तरफ चौड़ी नाली खोदकर पाइप छोड़कर ठेकेदार लापता हो गए, जिससे आएदिन गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या पर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन



कराई जाएगी जांच
एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। ठेकेदारों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें