फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए पाठशाला शुरू

Thu, 12 Sep 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बच्चाें को पढ़ाते एबीवीपी के सदस्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के साथ एबीवीपी ने नई पहल की है। मुसाफिरखाना स्थित काशीराम कॉलोनी में पाठशाला शुरू कर बच्चों को गुणवत्तापरक ढ़ंग से शिक्षा देना शुरू किया है। परिषद ने बुधवार को परिषद पाठशाला का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभिषेक और नगर मंत्री युवराज सिंह ने किया। पाठशाला में स्कूल से वापस आने के बाद बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। इस पाठशाला के जरिए बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करने की दिशा में काम किया जाएगा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक शैलेंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री युवराज, सुबोध तिवारी, शिव, विनय तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभाविप के पूर्व प्रांत सोशल मीडिया संयोजक समाजसेवी राहुल कौशल विद्यार्थी ने बताया की परिषद की पाठशाला निशुल्क गरीब बच्चों शिक्षित करते हुए शिक्षा ग्रहण करने में हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें