फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टीयरिंग फेल होने से खेत में घुसी स्कूली बस, हादसा बचा

Wed, 22 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेत में घुसी स्कूली बस 
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर के नगरडीह गांव के पास बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक निजी विद्यालय की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया और बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामगंज स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। नगरडीह गांव के पास पहुंचते ही बस की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई। इससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क से हटाकर खेत की ओर मोड़ दिया, जिससे बस पलटने या किसी अन्य वाहन से टकराने से बच गई। घटना के बाद बस में सवार बच्चे कुछ देर के लिए सहम गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। विद्यालय प्रबंधन ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर बच्चों को स्कूल भेज दिया। पीपरपुर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बस के खेत में उतरने की सूचना मिली थी। जांच में स्टीयरिंग फेल होने की बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि या बच्चा घायल नहीं हुआ है। सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें