फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: दूध के टैंकर से भिड़ी स्कूल बस, छह बच्चे घायल; सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 31 Aug 2026 12:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में स्कूल बस दूध के टैंकर से भिड़ गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बस मकान में घुस गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दूध के टैंकर से भिड़ी स्कूल बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर थौरी के पास हुआ। बताया गया कि बस आरपीएस पब्लिक स्कूल की थी। इसमें 25 से 30 बच्चे सवार थे। सोमवार को छुट्टी थी, लेकिन बस बच्चों को लेकर जा रही थी। थौरी के पास पहुंचते ही बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

सूचना पर पहुंची पुलिस और पीआरवी ने राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को पीआरवी और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी, जगदीशपुर भेजा गया। हादसे के बाद बस का क्लीनर वाहन में फंस गया। पुलिस टीम उसे बाहर निकालने में जुटी रही। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें