फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप पर शिक्षण कार्य में भेटुआ ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रतिमाह ग्रेडिंग कर पुरस्कृत करने में जुटा है। मार्च माह में मिशन प्रेरणा के तहत हुई ग्रेडिंग में भेटुआ ब्लॉक नंबर एक रहा है। विभाग ने एक बीईओ, दो संकुल, चार स्कूल तथा पांच एआरपी व दस शिक्षकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत मार्च माह में ग्रेडिंग कार्य पूरा हो चुका है। ग्रेडिंग में भेटुआ ब्लॉक को उत्कृष्ट ब्लॉक तो जगदीशपुर बीईओ एनपी सिंह को उत्कृष्ट बीईओ के रूप में चयनित किया गया है। इसी तरह अमिता मिश्र को उत्कृष्ट स्टेट रिसोर्स पर्सन, संग्रामपुर के प्रदीप तिवारी, सिंहपुर के ओंकारनाथ सिंह, भेटुआ के पवन कुमार, जगदीशपुर के प्रदीप द्विवेदी तथा शाहगढ़ के आलोक कुमार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन तथा मुसाफिरखाना व पीपरपुर को उत्कृष्ट संकुल चुना गया है। इसके अलावा भेटुआ के पीएस दलशाहपुर व पूरे गंगाराम पांडेय, जगदीशपुर के पीएस ढुडेहरी तथा मुसाफिरखाना के पीएस मूरा को सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। यूपीएस पिंडारा में कार्यरत रुचि बाजपेयी, यूपीएस बालचंदपुर में कार्यरत राकेश कुमार प्रजापति यूपीएस खंडहर में कार्यरत विजय कुमार व यूपीएस गोसाईगंज में नीलम शुक्ल तथा पीएस कसरावां के कार्यरत पूनम, सरदारगंज में कार्यरत अमित कुमार मौर्या, पूरे हैदर अली में कार्यरत नीतू शुक्ला, पीएस गूजीपुर में कार्यरत सर्वेश कुमार पांडेय, पीएस उमा मिश्र का पुरवा में कार्यरत विवेक मिश्र व पीएस गौरीगंज प्रथम में कार्यरत परवीन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में चयनित किया गया है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत प्रमुख रूप से मोहल्ला पाठशाला, दीक्षा एप व प्रेरणा लक्ष्य के साथ शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर ग्रेडिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें