फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साॅफ्टवेयर में बदलाव से अधर में छात्रवृत्ति आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। साॅफ्टवेयर में बदलाव होने से मेधावी छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। बीते वित्तीय वर्ष में 20693 पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। गरीब परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए सरकार की ओर छात्रवृत्ति योजना चलाई है। लेकिन योजना में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद शासन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए साॅफ्टवेयर में संशोधन करने में जुटा है। शैक्षिक सत्र तीन माह बीत जाने के बाद आवेदन समय सारिणी जारी नहीं की गई है। आवेदन करने के लिए छात्र इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में संचालित 317 शैक्षिक संस्थान में पंजीकृत अनुसूचित जाति के 11490 व सामान्य के 14800 सहित 26290 छात्रों के आवेदन को संस्थानों द्वारा अग्रसारित किया गया है। 5597 छात्रों का आवेदन कमी के कारण निरस्त हो गया है। छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए 1407.56 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 267.15 व सामान्य के लिए 1140.41 रुपये की धनराशि शामिल है।
जल्द समय सारिणी जारी होगी
इस वर्ष अभी तक शासन स्तर पर साफ्टवेयर में बदलाव किये जाने के कारण छात्रों से आवेदन नहीं मांंगा गया है। जल्द ही आवेदन समय सारिणी जारी का आवेदन लेते हुए विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। आरके शर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें