फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रमिकों को बताईं योजनाएं व अधिकार

Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिभावक को स्वीकृति पत्र देते अति​थि। स्रोत: सू
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के संबोधन के सजीव प्रसारण से हुई, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ होते हैं और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। श्रमिकों से अपील की गई कि वे आवास, शिक्षा, चिकित्सा सहायता, पेंशन और अन्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


साथ ही श्रमिक पंजीकरण कराने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों के अभिभावकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने नए वेज कोड, श्रम कानूनों में बदलाव और सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, एडीएम अर्पित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, डीडीओ वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें