फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नदियों के संरक्षण के लिए जलस्रोत बचाएं

Mon, 28 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के ओमनगर में आयोजित संगोष्ठी को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विश्व नदी दिवस पर रविवार को अमेठी जल बिरादरी की ओर से ओमनगर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नदियों के संरक्षण, छोटी जलधाराओं को बचाने, बारिश के पानी का संचयन और भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी नदियों का अस्तित्व छोटी जलधाराओं पर निर्भर है। जलस्रोतों को बचाकर ही भविष्य के जल संकट से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन



अमेठी जल बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना जरूरी है। नदी को जीवित रखने के लिए उसके प्राकृतिक स्वरूप और प्रवाह को बनाए रखना होगा। जिले की दोनों प्रमुख नदियों को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने से जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सकती है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि नदियों को जीवित रखने के लिए जल संस्कृति को समझना जरूरी है। जलस्रोतों को बचाने के साथ प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखना होगा। मुख्य अतिथि शांति मिश्रा ने कहा कि चौमासे की बारिश के पानी का संचयन कर भूगर्भ जलस्तर बढ़ाया जा सकता है। युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। इस मौके पर हरिकेश मिश्र, डॉ. अभिमन्यु पांडेय, जगदंबा तिवारी और अनुभव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें