गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को गाडगे के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव व अन्य पदाधिकारियों ने संत गाडगे के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में सपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में संचालित योजनाओं को समाज के आखिरी पायदान तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राकेश कौहार को जिला सचिव, गिरीश यादव को गौरीगंज का विधानसभा अध्यक्ष व असगर अली को जगदीशपुर का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र दिया गया।