अमेठी सिटी। अपराध पर नियंत्रण करने के साथ जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ने मंगलवार रात 19 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया। सभी को तत्काल नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने परतोष चौकी प्रभारी संजय सिंह को रामगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक विनय कुमार उपाध्याय को अभियोजन कार्यालय सुल्तानपुर से जायस थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह उपनिरीक्षक राजेश कुमार शुक्ल को अमेठी कोतवाली से डीसीआरबी सेल में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी कादूनाला दिवाकर को जामों के नीमी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक विपिन बिहारी सिंह को इन्हौना से परतोष चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश को रामगंज चौकी प्रभारी से हटाते हुए कादूनाला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रेम चंद्र गौतम को पुलिस लाइन से अमेठी कोतवाली में तैनात किया गया है।
चौकी प्रभारी नीमी उपनिरीक्षक संजीव कुमार को टीकरमाफी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। टीकरमाफी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार को सैंठा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक बुद्धिलाल रावत को सैंठा से इन्हौना थाने में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक रामजी सिंह को कमरौली थाने से अमेठी थाने में ट्रांसफर किया गया है। चौकी प्रभारी सेमरौता उपनिरीक्षक शत्रोहन लाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को शिवरतनगंज थाने से हटाते हुए चौकी प्रभारी सेमरौता बनाया गया है।
अमेठी थाने में उपनिरीक्षक रामचेत को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से बाजारशुुकुल व पुलिस लाइन से ही शिवेंद्र प्रताप सिंह को गौरीगंज थाने में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक विमल किशोर पांडेय को पुलिस लाइन से जगदीशपुर थाने में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन से फुरसतगंज थाने में पोस्ट किया गया है। महिला उपनिरीक्षक सुधा वर्मा को पुलिस लाइन से मुसाफिरखाना थाने में तैनात किया है गया।