फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल को मिला एनएबीएल लैब का लाइसेंस

Sat, 31 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में संचालित लैब को एनएबीएल लैब का दर्जा मिला है। लैब जब सभी उच्च गुणवत्ता मानकों को पूर्ण करती है तो उसे इसका लाइसेंस दिया जाता है। लाइसेंस मिलने के बाद अब जटिल जांच के लिए मरीजों को लखनऊ आदि के शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन




संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में कार्डियोलॉजी, कैंसर विभाग, ब्लड सेंटर सहित कई उच्च स्तरीय सेवाएं मरीजों को मिल रही हैं। अस्पताल में सेवाओं का विस्तार होने से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं विभिन्न प्रकार की जांच के लिए मरीज को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब अस्पताल में ही मरीजों को सभी प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी।


संजय गांधी अस्पताल को राष्ट्रीय परीक्षण और अंश संशोधन प्रयोगशाला प्रत्यापन बोर्ड से प्रमाणपत्र (लाइसेंस) मिल गया है। संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल की लैब में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ रिपोर्ट और बेहतर मिलेगी। अब मरीजों को लखनऊ जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। अस्पताल में ही उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें