अमेठी सिटी। सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण करवाने के लिए बृहस्पतिवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के बैनर तले प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ सूरज पटेल को ज्ञापन दिया।
इसमें शासनादेश के विपरीत हो रहे सफाई कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने, विकास खंड कार्यालयों से संबद्ध सफाई कर्मी को हटाने सहित लंबित सात मांगें पूरी करने की मांग की। सफाई कर्मियों ने एक सप्ताह में मांगे पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर से विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम अजोर प्रजापति, अरविंद कुमार, सुनील कुमार मौर्य, संजय सिंह, राम तीर्थ मौर्य व रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद