फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन घंटे की देरी से चली संगम स्पेशल ट्रेन

Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दर्शनार्थियों को हो रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी देरी से हुआ। प्रयागराज के लिए वर्तमान में सिर्फ लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन का संचालन हो रहा है। लखनऊ-प्रयागराज ट्रैक के सभी स्टेशनों पर ठहराव के चलते इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के कारण दर्शनार्थियों की भीड़ भी ट्रेन में उमड़ रही है।
रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल अपने निर्धारित समय सुबह 9:17 के बजाय तीन घंटा देरी से दोपहर 12:27 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे गंगा स्नान कर शाम को घर पहुंचने की चाहत रखने वालों को निराश होना पड़ा। या तो उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी या फिर रात्रि निवास का प्रबंध करना पड़ा। इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 30 मिनट तो हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में एक घंटा देरी से गौरीगंज पहुंची। आनंद बिहार-मालदा टाउन साप्ताहिक चार घंटा, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटा, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 40 मिनट देरी से संचालित हुई। देहरादून-वाराणसी व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटा देरी से गौरीगंज पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन के तीन घंटा देरी से संचालित होने की पुष्टि की है।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें