फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी अधिसूचना में अटक गए निकायों में स्वीकृत कार्य

Tue, 11 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव की जारी अधिसूचना ने जिले के चारों निकायों में स्वीकृत कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। इन निकायों में चुनाव समाप्त होने तक कोई भी स्वीकृत कार्य (जिन पर अभी काम नहीं शुरू हुआ) नहीं हो सकेंगे। आदर्श आचार संहिता से अकेले गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में ही 36.39 लाख के कार्य अटक गए हैं।
जिले में चार निकाय गौरीगंज व जायस नगर पालिका परिषद और अमेठी व मुसाफिरखाना नगर पंचायत हैं। इन निकायों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। रविवार शाम निकाय चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची व अधिसूचना जारी होने के बाद से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। अफसर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए हैं। यह लागू होने से जिले के सभी निकायों में स्वीकृत निर्माण कार्य के लटक गए हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज नगर पालिका परिषद की बात करें तो यहां 36.39 लाख रुपये के उन कार्यों पर ब्रेक लग गया है जो टेंडर होने के बावजूद अभी तक शुरू नहीं हो सके थे। नगर पालिका क्षेत्र में जिन स्वीकृत कार्यों के लिए शहरवासियों को आचार संहिता समाप्त होने तक इंतजार करना होगा उनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली, प्राथमिक विद्यालय पूरे अहिरन, विशुनदासपुर, बलीपुर खुर्दवा व गौरीगंज में दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए स्वीकृत शौचालय हैं। बीते नवंबर माह में इन शौचालयों के लिए 17.49 लाख रुपये की स्वीकृति के बाद टेंडर भी हुआ था। दो वर्ष पूर्व पोस्टमॉर्टम हाउस के समीप व कोतवाली गेट के पास 18.90 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण को मंजूरी मिली थी। टेंडर होने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण अब तक शुरू नहीं कराया। यह कार्य चुनाव संपन्न होने के बाद ही हो सकेंगे।
इसके साथ ही आउट सोर्सिंग से नगर पालिका में कर्मियों की भर्ती ली जानी थी। जिसका टेंडर आगामी 13 अप्रैल को खोलने की तिथि नियत की गई थी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि टाल दी गई है।

सड़क का व कलेक्ट्रेट में जारी रहेगा निर्माण
पलिया वार्ड संख्या पांच, नंदा का पुरवा वार्ड संख्या सात, सरैया वार्ड संख्या 14, नगरवा वार्ड संख्या 16, कटरा लालगंज वार्ड संख्या 17 व राजगढ़ वार्ड संख्या 24 में 73.45 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा है। जिसे कार्यदायी संस्था चुनाव अवधि में निर्माण कार्य पूरा करा सकती है।


रोकी गई कार्यालय बनाने की फाइल
शहर में जिला पुस्तकालय व वाचनालय के सामने नगर पालिका परिषद कार्यालय के लिए डेढ़ एकड़ भूमि आवंटित की गई है। भवन निर्माण को लेकर यूपीसीडा को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। भवन का नक्शा तैयार ही कर रहे थे कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्यालय बनाने के लिए तैयार की जा रही फाइल को रोक दी गई है।


उतारी गई चुनावी प्रत्याशियों की होर्डिंग
नगर पालिका गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना में रविवार की शाम से ही प्रचार-प्रसार के लिए लगाई गई संभावित प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों की होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया गया। दूसरे दिन सोमवार को भी दिनभर कर्मी होर्डिंग उतारते नजर आए। गौरीगंज में नायब तहसीलदार आशुतोष दुबे व पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मियों ने होर्डिंग उतारी।
विज्ञापन



नहीं होगा नया कार्य
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी प्रकार का नया निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि प्रतिदिन की समस्याओं का समाधान जारी रहेगा।
- अवनीश कुमार शुक्ल, ईओ-गौरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें