गौरीगंज(अमेठी)।कृषि विभाग ने शुक्रवार को जिले की चारों तहसीलों में बीज की 32 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान पांच नमूने संग्रहीत किए गए। इस दौरान चार दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
शुक्रवार को उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव व जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह की टीम ने अमेठी, तिलोई, मुसाफिरखाना व गौरीगंज तहसील स्थित बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
अधोमानक पाए जाने पर संंबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान के दौरान उपजिला कृषि अधिकारी शुभम पांडेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार आदि शामिल रहे।