कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। स्त्रोत: पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को समाजवादी मजदूर सभा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के 300 कार्य दिवस करते हुए 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की जाए। पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने संग श्रम पोर्टल को संचालित किया जाए। सरकार की ओर से बंद किए जा रहे प्राथमिक विद्यालयों को जनहित में संचालित कराया जाए।
इसके साथ ही समितियों व इफको केंद्रों पर खाद उपलब्ध कराने संग नहरों में टेल तक पानी छोड़ा जाए। बिजली कटौती पर रोक लगाते हुए रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जाए। इस दौरान मनीराम वर्मा, रोहित, अनुज यादव, चंद्रकांत पाल, पीर अली, दिलीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।