फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को किया नमन

Sat, 01 Nov 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई।
विज्ञापन





कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और युवाओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड एकता का प्रतीक बनाया। इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व से भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में ऊंचा किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, शोभनाथ यादव, रामबरन कश्यप, माता प्रसाद वैश्य, शत्रुघ्न सिंह, बैजनाथ तिवारी, कुलवंत सिंह, रामदत्त यादव, राजकुमारी, सर्वेश सिंह, राजीव लोचन तिवारी आदि मौजूद रहे।


मुसाफिरखाना के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता की अगुवाई में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान रामसजीवन यादव, सुरेंद्र यादव, पीएन कनौजिया, रिपन राय, जयलाल यादव, वीरेंद्र यादव, आनंद निषाद, अनिल चौरसिया, अजय यादव, शिवम, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




सिंहपुर
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
बाजारशुकुल मेें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मजीद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान राजकुमार चौहान, अरुण कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, श्रीनिवास शुक्ला, राजेंद्र कुमार मिश्रा और राजीव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें