फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सलोनी ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

Tue, 06 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत :
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शाहगढ़ के राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में सोमवार को सामान्य ज्ञान, भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने तीनों प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा नौ की इशिता चौरसिया प्रथम, कक्षा नौ की वर्षा विश्वकर्मा द्वितीय और कक्षा 10 की सलोनी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सोनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा नौ की इशिता चौरसिया द्वितीय और कक्षा नौ की अंजलि तृतीय स्थान रहीं।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सलोनी गुप्ता प्रथम, कक्षा 10 की अंजू द्वितीय और कक्षा 10 की अनुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने कहा कि सामान्य ज्ञान, भाषण और लेखन जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें