फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सलमान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य

Fri, 25 Sep 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सलमान खान। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अमेठी का मान बढ़ाया। भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सलमान ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से जिले के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी है।
विज्ञापन


सलमान की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने भी कांस्य पदक जीतने पर सलमान को बधाई दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति इरानी ने सलमान से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सलमान की सफलता से अमेठी का गौरव बढ़ा है और यह जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन


कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले सलमान कासिम खान और जबुरुन्निशा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय सेना में सूबेदार एवं अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी-कोच मोहम्मद आजाद के मार्गदर्शन को दिया। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने भी सलमान को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें