फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्टर में सलमा ने मारी बाजी

Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी गौरीगंज में आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाती छात्राएं। -स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में मंगलवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य, पोस्टर, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन



नृत्य प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रिया द्वितीय और स्वाती तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में सलमा ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अंतिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, अंजनी द्वितीय और हूर तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्या दूसरे और सुहानी तीसरे स्थान पर रहीं।


प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए, जिसकी निर्णायकों ने सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें