फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में नदारद 62 पंचायत सहायकों का रोका वेतन

Sun, 17 Mar 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डिजिटल क्रॉप सर्वे कर रहे पंचायत सहायकों के एक दिन की गैरहाजिरी पर पंचायतीराज विभाग ने एक्शन लिया है। सर्वे में गैरहाजिर होने पर जिले के 62 पंचायत सहायकों का एक दिन के वेतन पर रोक लगाई गई है। उधर, पंचायत सहायक भी अपनी मजबूरियां गिना रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि, राजस्व व पंचायतीराज विभाग के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें फसल व खेत की फोटो के साथ जियो टैग करने का कार्य किया जा रहा है। पहले जिला प्रशासन इसे चुनाव आचार संहिता से पहले पूरा कर लेना चाह रहा था, वहीं अब तक कार्य अधूरा रह गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे से गैरहाजिर पंचायत सहायकों पर सख्ती बरती जा रही है। जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि क्रॉप सर्वे से गैरहाजिर रहे पंचायत सहायकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
पंचायत सहायक यूनियन के जिला एडमिन राम किशोर ने बताया कि प्रत्येक पंचायत सहायक को करीब 500 गाटे का सर्वे कार्य करना है। शौचालय सर्वे, सचिवालय की जिम्मेदारी, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जीपीडीपी आदि के लिए भी कार्य करना है। कार्यालय से 10 से 12 किमी दूर डिजिटल सर्वे होने पर विभाग की ओर से यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। विभाग के पंचायत सहायक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें