फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ ने सोमवार को उप निदेशक कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मी अनुपस्थित मिले तो कार्यालय में हेल्प डेस्क के साथ ही साफ-सफाई व पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला। कार्यालय में मिली अव्यवस्था से नाराज सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने तथा कार्यालय संचालन की व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति प्रदान कराने के साथ कार्यालय में कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर से सोमवार सुबह उप निदेशक कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ सहायक मो. मतीन खां, कनिष्ठ सहायक अंजू सिंह, रोहित व महताब सिंह तथा तकनीकी सहायक राहुल मौर्या अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं कार्यालय गेट पर कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना नहीं मिली तो साफ-सफाई के साथ पत्रावलियों का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं मिला।
कार्यालय में कर्मियों की मनमानी व मिली अव्यवस्थाओं से नाराज सीडीओ ने अनुपस्थित मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सीडीओ ने तत्काल कार्यालय में कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना कराते हुए साफ-सफाई व पत्रावलियों का रखरखाव बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने कार्यालय संचालन की व्यवस्था में सुधार नहीं होने तथा समय से कार्यालय में मौजूद रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें