फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: योजनाओं की धीमी प्रगति पर 15 अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम संजय चौहान और मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने फरवरी माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की, जिसमें विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस पर 15 अधिकारियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

कम प्रगति (बी, सी व डी श्रेणी) वाले 15 अधिकारियों का मार्च 2026 का वेतन मुख्य विकास अधिकारी ने अवरुद्ध किया है। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तत्काल स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इसमें उपायुक्त स्वरोजगार प्रवीण शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अधिशासी अभियंता सीएंडडीएस संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ पीके सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीआरएनएसएस सतेंद्र विशेन सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता आवास विकास मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधीक्षण अभियंता यूपीएसआईडीसीओ जगपाल वर्मा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-दो उमेश कुमार को भी नोटिस मिला है।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने कहा कि जिले में सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें