फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का रोका वेतन

Sat, 30 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। जिले के 22 कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने जरूरी सूचनाएं यू डाइस पोर्टल पर अपलोड न करने पर नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में सूचनाएं अपलोड नहीं की गईं तो कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण के लिए परिषद को संस्तुति भेजा जाएगा।जिले में संचालित 2596 स्कूल/कॉलेज में पंजीकृत बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। डेटा अपलोडिंग में 25 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। बार-बार की चेतावनी के बाद भी कुछ कॉलेज यू-डाइस पोर्टल पर मांगी जाने वाली जरूरी सूचनाओं को अपलोड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। डीआईओएस ने पांच सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों व 17 वित्त विहीन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों को अंतिम नोटिस जारी तीन दिन हर हाल में जरूरी सूचनाएं यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। नोटिस में सूचना अपलोड नहीं करने की दशा में पांच सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को वेतन बाधित कर दिया गया है। 17 वित्तविहीन इंटर कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद को कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें