फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएम आवास के सामने आमरण अनशन करेंगे संत

Mon, 24 Jun 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नोडाड गांव निवासी गृहस्थ संत बाबा महावीर प्रसाद विश्वकर्मा अपनी भूमि पर मंदिर स्थापना कर कुटी बनाकर 25 वर्षों से रहते हैं। आरोप है कि कुछ दूरी पर एक मुर्गी फार्म खुला हुआ है। फार्म के प्रदूषण से परेशानी हो रही है तो वहीं गंभीर बीमारियों का खतरा बना है।
विज्ञापन

मंदिर के आसपास मृत मुर्गियों को कुत्ते उठाकर लाते हैं और छोड़ देते हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 30 जून से संत बाबा महावीर ने सीएम आवास के सामने आमरण अनशन करने की बात कही है।
इसके लिए संत बाबा महावीर ने सगरा आश्रम पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज से सहयोग मांगा है। मौनी महाराज ने कहा कि इसके विरोध में संत समाज उतरेगा और बाबा महावीर का सहयोग किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें