फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में सफरीन और भाषण में रिया प्रथम

Sat, 26 Sep 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज जायस में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प्रबं
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्ष्मी साहू ने प्रथम, साध्वी मौर्या ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रिया शर्मा प्रथम, ज्ञानपति द्वितीय और सफरीन तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सफरीन ने प्रथम, प्रिया सरोज ने द्वितीय और अमान उल्लाह ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली में रिया शर्मा प्रथम, लक्ष्मी मौर्या द्वितीय और साध्वी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता से पहले विद्यार्थियों को विषय की तैयारी, लिखने की शैली और प्रभावी प्रस्तुति के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान बढ़ाने और अपने विचार स्पष्ट तरीके से रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें