फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्यस्थल से गायब रहने वाले 10 सफाई कर्मियों का रोका वेतन

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संचारी रोग अभियान से नदारद रहने वाले 10 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह संचालित कराया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ कुल 12 विभाग शामिल किए गए हैं। सभी को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायतीराज विभाग को गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई व एंटी लार्वा का छिड़काव करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में विभाग की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए सभी ब्लॉकों पर ग्रामवार रोस्टर जारी कर उक्त कार्य के लिए सफाई कर्मियों की टोली गठित कराई है। टोली में शामिल सफाई कर्मी रोस्टर के अनुसार चिन्हित गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व सूचना के बावजूद कुछ सफाई कर्मी टोली में शामिल नहीं हो रहे हैं।
तिलोई ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजकर दस सफाई कर्मियों के बिना सूचना रोस्टर वाले स्थल पर नहीं आने की बात कही थी। एडीओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने सफाई कर्मी प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार मौर्य, जगदीश प्रसाद, ममता देवी, तरन्नुम बानो, मो. वारिश, अमित कुमार व चंद्रा देवी के एक दिन के वेतन पर रोक लगा कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें