फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़, संचालक से मारपीट

Tue, 27 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के मुंशीगंज रोड स्थित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में सोमवार की देरशाम दबंगों ने तोड़फोड़ कर हंगामा किया। कोचिंग संचालक की पिटाई की। मंगलवार को संचालक ने छात्रों के साथ एसडीएम प्रीती तिवारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सराय खेमा निवासी अनुराग जायसवाल शहर के मुंशीगंज रोड स्थित एक मकान में कंप्यूटर संस्थान चलाते हैं। आरोप है कि सोमवार देर शाम चार-पांच युवक उनके संस्थान में घुस आए और मारपीट की। संस्थान में रखे सामानों को भी तोड़ डाला। ऑफिस के काउंटर में रखे पांच हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को कोचिंग संचालक ने छात्रों के साथ एसडीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
वहीं, संग्रामपुर के गांव शंकरपुर मजरे पतापुर निवासी चंद्रपाल मंगलवार सुबह दूध लेकर डेयरी पर बेचने जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें