फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूथ नेशनल गेम्स में रूमन को मिला गोल्ड

Fri, 30 Aug 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
​धाविका रूमन पाल
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के लहना गांव निवासी रूमन पाल ने यूथ नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। युवा खेलकूद महासंघ उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को लॉर्ड शिवा कान्वेंट स्कूल देओरी रोड, आगरा स्थित खेल मैदान में आयोजित अंडर- 19 बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार सहित कई प्रांतों की 250 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में रूमन पाल ने 12 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। रूमन पाल की सफलता पर रवींद्र सिंह, अधिवक्ता रवि शुक्ला, डीएस पाल, संजय जायसवाल साईं, डाॅ.संदीप सरोज, रन बहादुर सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें