फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खो-खो में रुकैय्या की टीम जीती

Sat, 17 Oct 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रुकैय्या की टीम विजेता और संध्या की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मुकाबले में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद रुकैय्या के नेतृत्व वाली टीम को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम में रुकैय्या, भानमती, सौम्या, सोनम, प्रिया, सोफीना, पूर्णिमा और रोहिनी शामिल रहीं। वहीं उपविजेता टीम में संध्या, अशिठा, नायरा, पल्लवी, ममता, रुचि, कोमल और राधिका ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, आपसी सहयोग और सामूहिक रूप से काम करने की क्षमता विकसित करना रहा। इस आयोजन से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें