फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोला फेंक में रुचि ने मारी बाजी

Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में सुरेंद्र और रुचि ने मारी बाजी।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में इरफान दूसरे और रजनीश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी द्वितीय और राखी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इरफान दूसरे और सुरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुचि ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया। जया ने द्वितीय और आरती शमी ने तृतीय स्थान हासिल किया।


डिस्कस थ्रो में आलोक ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्र दूसरे और विक्रम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शालिनी ने पहला स्थान पाया। आरती दूसरे और रुचि तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाध्यापक सतेंद्र तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। खेल भावना से जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का विकास होता है। अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें