फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले चरण में प्रवेश के साथ दूसरे के लिए आवेदन शुरू

Mon, 11 Mar 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में प्रवेश के साथ ही दूसरे चरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र 711 बच्चों के अभिभावकों को सहमति पत्र बांटे जा चुके हैं। अभी पहले चरण की सूची के बच्चों का प्रवेश हो रहा है। दूसरे चरण के लिए 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण में होने वाले प्रवेश को लेकर आवेदन भरे जाने लगे हैं। एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के लिए आरटीई योजना के तहत 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होगा। लाॅटरी प्रक्रिया से निकालकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।

चार चरणों में होगा आवेदन
जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा प्रवीण सिंह ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल इस योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। चार चरणों में आवेदन और लाटरी प्रक्रिया होनी है। 30 मार्च तक आवेदन स्वीकार करने के बाद एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया होगी। आठ अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण में पात्र पाए गए बच्चों को आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश दिलाया जाएगा। फिलहाल 711 बच्चों को पात्र पाया गया था, जिन पर प्रवेश जारी हैं।
विज्ञापन



पहले चरण में 560 आवेदन किए निरस्त

योजना के तहत पहले चरण में 1159 आवेदन विभाग को मिले थे। कुल 560 अभिभावकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। पात्र मिलने 711 बच्चों का नियमानुसार चयनित स्कूल में प्रवेश करवाया जा रहा है। यदि पात्र अभिभावक किसी वजह से छूट गए हैं तो वह दोबारा आवेदन कर सकते हैं।


यह रहेगी प्रक्रिया
तीसरे चरण के लिए 15 से आठ मई तक होंगे आवेदन
नौ मई से 15 मई तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
16 मई को लाटरी प्रक्रिया, 23 मई तक तक प्रवेश प्रक्रिया


चौथे चरण के लिए एक जून से बीस जून तक होंगे आवेदन
21 जून से 27 जून तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
28 जून को लाटरी प्रक्रिया. सात जुलाई तक तक प्रवेश प्रक्रिया


पारदर्शी ढंग से लाॅटरी सिस्टम से होता है चयन

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि 30 मार्च तक प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद पारदर्शी ढंग से लाटरी सिस्टम से पात्र बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों का नियमानुसार निजी स्कूल में प्रवेश दिलाते हुए निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें