फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चेकिंग में बाइक से बरामद किए 2.15 लाख रुपये

Thu, 04 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय सीओ व एसएचओ की टीम ने बृहस्पतिवार शाम बाइक की डिग्गी से 2.15 लाख रुपये बरामद किया। बरामदगी के बाद एफएसटी टीम को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। टीम बरामद राशि ट्रेजरी में जमा कराएगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर पूरे जिले की पुलिस इन दिनों सक्रिय है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे मुसाफिरखाना सीओ गौरव सिंह व एसएचओ अमर सिंह मुंशीगंज मोड़ के समीप वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान आ रहे एक बाइक सवार को रोककर उसके डिग्गी की तलाशी ली तो एक पॉलीथिन में दो लाख 15 हजार 920 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में उसकी पहचान प्रतापगढ़ जिला निवासी आलोक श्रीवास्तव के रूप में हुई। उसने अफसरों को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट है। बरामद की गई राशि को उसने सुल्तानपुर की बैंक में जमा करने के लिए ले जाने की बात कही। बरामद राशि के संबंध में वह अफसरों के समक्ष कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सीओ ने एफएसटी टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे टीम के मजिस्ट्रेट राजेंद्र सोनकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ी गई रकम की वीडियो ग्राफी कराते हुए एफएसटी टीम को सौंप दिया। टीम बरामद राशि को ट्रेजरी में जमा कराने कह कवायद में जुटी रही।


डीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
मुसाफिरखाना (अमेठी)। डीएम राकेश कुमार मिश्र बृहस्पतिवार को मुसाफिरखाना पहुंचकर स्ट्रांग रूम बनाए गए एएच इंटर कॉलेज व मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने स्ट्रांग रूम में साफ-सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी समेत सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने, मतपेटी जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम को पूरी तरह सील कर 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सविता यादव व तहसीलदार संगीता पांडेय समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें