फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैंप में पोर्टल पर जमा हुए 2.07 लाख रुपये

Thu, 22 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से बृहस्पतिवार को विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में छह उद्यमियों ने अपने देयकों का ऑनलाइन भुगतान किया। कैंप में उद्यमियों को अन्य योजना की जानकारी दी जा रही है।यूपीसीडा मंडल अयोध्या अधिकारियों के मौजूदगी में बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित लघु उद्योग सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहले दिन उद्यमियों को पंजाब नेशनल बैंक ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से भूखंड बकाये को ऑनलाइन जमा करने की जानकारी दी। कैंप में क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने बताया कि भू-आवंटी को अपने देयों के भुगतान के लिए डिजिटल सुविधा की जानकारियां दी जा रही है। बताया कि आवंटितों को कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए यूपीसीडा दो दिन कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कैंप में मौजूद 50 उद्यमियों को अपने बकाए का भुगतान घर बैठे ऑनलाइन करने की जानकारी दी। उद्यमियों को ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी पोर्टल पर मिलने से उनका न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि उनके भाग दौड़ के खर्चे में भी कमी आएगी।
वित्त एवं लेखा अधिकारी धर्म चंद ने बताया कि कैंप के पहले दिन 50 उद्यमियों ने जानकारी हासिल की। 20 ने रिक्वेस्ट डाली तो छह उद्यमियों ने 2 लाख 7 हजार 88 रुपये का अपना देयक जमा किया। शेष अन्य लोगों को शुक्रवार को मुनादी करवा कर जागरूक करते हुए कैंप में प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके देयों का भुगतान गेटवे के माध्यम से पोर्टल पर ऑनलाइन जमा कराया जाएगा। कैंप में राजेश कुमार, इंजीनियर संजय सिंह, अनिल सिंह, मोहम्मद बारिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें