फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंख में मिर्च झोंककर गल्ला व्यापारी से चार लाख लूटे

Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी। नौगिरवा के पास शनिवार शाम गल्ला व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता हरिशंकर जायसवाल के बेटे मिहिर को उनके भाई वीरेंद्र जायसवाल ने गोद लिया है। वीरेंद्र और मिहिर गल्ले का व्यवसाय करते हैं। शनिवार को मिहिर ब्लॉक भेटुआ के टिकरी स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश कुमार अग्रहरि की फ्लोर मिल पर गल्ला बेचने गए थे। देर शाम मिहिर अपने एक साथी के साथ गल्ले की बिक्री से मिले चार लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे। नौगिरवा के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। वह जब तक कुछ समझते तब तक बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। उनके साथ मौजूद युवक को तमंचा लगाकर बदमाश झोले में रखे सभी रुपये लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि मिहिर के साथ चार लाख रुपये लूट की सूचना मिली है। मामले में एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि स्थानीय अमेठी पुलिस के साथ ही सर्विलांस, एसओजी को भी जांच में लगाया गया है। बदमाशों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें