फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 27 लोग घायल

Mon, 31 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. बाजार शुकुल ​स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: स्थानीय न
विज्ञापन
बाजार शुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात बाराबंकी के सुबेहा में माइलस्टोन 56.7 किरसिया बनकोट गांव के पास आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 27 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया।
विज्ञापन


पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

आजमगढ़ के रामपुर गांव निवासी बस चालक संजय सिंह (56) आजमगढ़ डिपो की बस लेकर लखनऊ जा रहे थे। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यात्री दिलशाद के मुताबिक चालक को झपकी आने से बस ट्रक से टकराई। हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे। झटके से यात्रियों को चोटें आईं। ट्रक चालक आजमगढ़ के रमनपुर निवासी काशीनाथ भी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में आजमगढ़-निजामाबाद की आफरीन बानो (26), यासीन (23), दिलशाद (25), कार्तिक राजभर (25), सुरेंद्र (63), स्नेहा (32), सिंटू यादव (22), जगदंबा गुप्ता (35), उनकी पत्नी विनीता गुप्ता (32), आजमगढ़-शिवपुर के जयप्रकाश (35), बृजेश राय (49), काशीनाथ यादव (35), हरदोई की सीमा अस्थाना (42), गोरखपुर के चुल्लूपार के किशन कुमार (29) और लखनऊ के अलीगंज की श्वेता पांडेय (46) शामिल हैं।

संजय सिंह, जयप्रकाश, बृजेश राय, सीमा अस्थाना, श्वेता पांडेय और कार्तिक राजभर को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों और परिवहन निगम को सूचना दे दी गई है। हादसा सुबेहा क्षेत्र में होने से कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें