: अमेठी कस्बे में रविवार रात परिवहन निगम की बस को यात्रियों की ओर धक्का लगाने के जुड़े वीडियो क
अमेठी। रोडवेज की बसें आए दिन रास्ते में खराब हो जा रही हैं। इस माह तीसरी बार अमेठी डिपो की बस को धक्का लगाते यात्रियों का वीडियो वायरल हो रहा है। सपा ने एक्स पर लिखा है कि जनता पूरा किराया भी दे और बस को धक्का भी लगाए।
शहर में रविवार देर रात आंबेडकर तिराहे पर लखनऊ से चलकर रोडवेज बस अमेठी बस स्टॉप पर आ रही थी। इसी बीच बस स्टॉप से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बस सड़क पर खराब होकर खड़ी हो गई। बस के खराब होते ही बस में मौजूद यात्री और आसपास के लोग बस को धक्का लगाते हुए बस स्टॉप की तरफ ले जाने लगे। इसी बीच रोडवेज की खस्ताहाल बस का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।
वहीं बस के ड्राइवर ने कहा कि बस लखनऊ गई थी और वहां से आ
रही थी, लेकिन सेल्फ खराब होने की वजह से बीच सड़क पर खड़ी हो गई। बीडीओ वायरल होते ही रविवार को सुबह समाजवादी पार्टी ने भी निशाना साधा है और अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जनता पूरा किराया भी दे और बस में धक्का भी लगाए। यात्रियों को ऐसी सुविधा दे रहे हैं, हमारे परिवहन मंत्री, शर्म करो योगी सरकार। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बस तकनीक खराबी के चलते बंद हो गई थी। बस को वर्कशॉप भेज कर सही कराया जा रहा है।