फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चंडीगढ़ की राह होगी आसान, अमेठी से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आगामी त्योहार पर अमेठी से चंडीगढ़ की राह आसान होगी। ट्रैक पर संचालित एकलौती पंजाब मेल में वेटिंग का आंकड़ा लंबा होेने के साथ कई दिन नोरूम तक की स्थिति बनी है। ऐेसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच अमेठी होकर स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन का संचालन 26 अक्तूबर से 17 नवंबर तक होगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन



वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक रविवार (26 अक्तूबर, दो, नौ व 16 नवंबर) को दोपहर 2.40 बजे समर स्पेशल ट्रेन चलेगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। अमेठी में यह गाड़ी शाम 5.45 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से प्रत्येक शनिवार (27 अक्तूबर, तीन, 10 व 17 नवंबर) को सुबह 9.30 बजे चलेगी और रात 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। अमेठी में यह गाड़ी रात 10.30 बजे आएगी। समर स्पेशल ट्रेन के रास्ते में ठहराव प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर-जगाधरी, अंबाला छावनी में भी होगा।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के दो, तृतीय श्रेणी एसी के तीन, शयनयान के चार, सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत 16 कोच लगेंगे। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। चंडीगढ़ के लिए लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी से बचाने के लिए संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें