फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में ग्राम प्रधान का अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। तीन सदस्यीय टीम से कराई गई जांच में प्रथमदृष्टया प्रसाधन निर्माण व मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता बरतने की पुष्टि होने के बाद डीएम ने भादर ब्लॉक के मोचवा ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिये हैं। एडीएम न्यायिक को विस्तृत जांच की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम की कार्रवाई से ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोचवा की ग्राम प्रधान किरण मौर्या के खिलाफ पिछले दिनों ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई।
जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत प्रसाधन निर्माण के लिए आवंटित 37,70,000 रुपये की भारी भरकम राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में न भेजकर स्वयं अपने, पति व अन्य सगे संबंधियों के खाते में अंतरित करने, प्रसाधन निर्माण में नियमों के विपरीत निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री का भुगतान फर्मों को करने के बावजूद सगे संबंधियों के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित किए जाने तथा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत एक व्यक्ति के नाम दो-दो जॉबकार्ड बनाने तथा बिना कार्य के मजदूरी अंतरित करने की पुष्टि करते हुए प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया था।
विज्ञापन

इस पर प्रधान के जवाब से संतुष्ट न होने पर जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी। रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया प्रधान की ओर से वित्तीय अनियमितता बरतने की पुष्टि होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए विस्तृत जांच की जिम्मेदारी एडीएम (न्यायिक) को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें