फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राशन वितरण में धांधली, कोटेदार पर केस दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। महसो गांव स्थित कोटे की दुकान के राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सही पाई गई है। विभागीय जांच में खुलासा होने के बाद पूर्ति निरीक्षक शुभम ने विक्रेता रामबहादुर शुक्ल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिलाधिकारी के आदेश पर दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है। विभाग अब दुकान संबद्ध करने की प्रक्रिया में जुटा है, ताकि लाभार्थियों को समय पर राशन मिल सके।
विज्ञापन




राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत महसो गांव के 80 अंत्योदय और 203 पात्र गृहस्थी कार्डधारक इस दुकान से जुड़े हैं। ग्राम प्रधान संजू देवी ने हाल में विभाग से शिकायत की थी कि लाभार्थियों को सही तौल का अनाज नहीं मिल रहा। शिकायत पर 20 अगस्त को पूर्ति निरीक्षक शुभम ने मौके पर जांच की। जांच में गोदाम में 15.055 क्विंटल गेंहू और 26.145 क्विंटल चावल कम पाया गया। लाभार्थियों ने भी बयान दर्ज कराए कि उन्हें अनाज या तो समय पर नहीं मिला या तौल में कमी की गई। निरीक्षण के दौरान विक्रेता रामबहादुर शुक्ल अनुपस्थित थे।



उनकी पुत्री नीलम ने कोई भी स्टॉक रजिस्टर या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। विभागीय पोर्टल पर दर्ज आंकड़े और गोदाम में उपलब्ध राशन में बड़ा अंतर सामने आया। इससे स्पष्ट हुआ कि आवंटित अनाज का दुरुपयोग हुआ है। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी की अनुमति से एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही गोदाम में मौजूद राशन पास की दुकान के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि पात्र परिवारों को राशन वितरण में बाधा न आए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश ने बताया कि पूर्ति विभाग की तहरीर पर विक्रेता रामबहादुर शुक्ल के खिलाफ संग्रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें