अमेठी। इन्हौना थाने के करनगांव में ग्राम प्रधान पति की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इन्हौना थाने के करनगांव में बुधवार को जाहिदुन्न निशा व माशूक अली उर्फ राजू के बीच विवाद में समझौता कराने गए प्रधानपति मो. रिजवान व रामधनी की राजू पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई में रिजवान की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में माशूक अली उर्फ राजू, शाकिर उर्फ गुड्डू , आलिया, रुबीना व मासिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें से चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वांछित चल रहे मुख्य आरोपी माशूक अली उर्फ राजू पर एसपी डॉ. इलामारन जी. ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि राजू की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।